शहर पुलिस ने रतिया रोड पर नाकेबंदी के दौरान एक युवक को हेरोइन के साथ पकड़ा है। युवक पिट्ठू बैग में छिपाकर हेरोइन लेकर जा रहा था। 50 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी युवक अरोड़ा कॉलोनी रतिया निवासी राम सोनी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले के मुताबिक गुरुनानकपुरा चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया की टीम रतिया रोड पर नाकेबंदी करके वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एमएम कॉलेज की तरफ से एक युवक पिट्ठू बैग लेकर आ रहा था जो कि टीम को देखकर घबरा गया और मुड़ने लगा। टीम ने शक के आधार पर युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान रतिया की अरोड़ा कॉलोनी निवासी राम सोनी बताया। टीम ने नियम अनुसार जब पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो उसमें से लिफाफा बरामद हुआ। लिफाफे में 50 ग्राम हेरोइन थी। संवाद