फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 30 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के थाना रोड पर पार्किंग के पास से पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को 30.10 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी रायपुर निवासी मनजीत के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए टीम थाना रोड पर पार्किंग के साथ वाली गली में मौजूद थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर एक युवक आ रहा था जो कि टीम को देखकर मुड़ने लगा तो मोटरसाइकिल बंद हो गया। शक के आधार पर पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने पहचान रायपुर निवासी मनजीत सिंह बताई। टीम ने नियम अनुसार जब जांच की तो युवक की जेब से 30.10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें