फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नहर में मिला एक दिन की बच्ची का शव, आशा वर्करों से मांगी पुलिस ने रिपोर्ट

विज्ञापन
फतेहाबाद में बच्ची का शव मिलने के मामले में जांच करते हुए पुलिसकर्मी
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव ढाणी ठोबा में नहर में एक दिन की बच्ची का शव मिला है। शव मिलने की सूचना मिलने पर शहर फतेहाबाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने गांव के चौकीदार धर्मसिंह के बयान पर मामला दर्ज किया है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने आसपास के आशा वर्कर से रिपोर्ट मांगी है कि एक से दो दिन पहले जिन महिलाओं की डिलिवरी हुई है उसकी रिपोर्ट दी जाए।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में धर्मसिंह ने बताया कि वह ढाणी ठोबा में चौकीदार है। वीरवार रात को सूचना मिली कि मुंशीवाला माइनर में नवजात बच्चे का शव तैरता हुआ आ रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया गया। शव एक दिन की बच्ची का था। मामले की सूचना गुरुनाननपुरा पुलिस को दी गई। आरोप है कि किसी महिला ने लोकलाज के डर से नवजात बच्ची के जन्म छिपाने के लिए नहर में फेंका है।
कोट
नवजात बच्ची का शव नहर में मिला है। आसपास के आशा वर्कर से रिपोर्ट मांगी गई है। बच्ची के शव को पहचान के लिए शव गृह में रखवाया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राधेश्याम, इंचार्ज गुरुनानकपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें