फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 20 बोतल शराब व 200 लीटर लाहन सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। सीआईए पुलिस ने गांव ललौदा के खेत में छापे मारकर एक युवक को नाजायज शराब निकालते काबू किया है। पुलिस ने मौके से शराब की चलती भट्टी के अलावा शराब बनाने में प्रयोग होने वाले सामान को बरामद किया है। थाना सदर में युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ टोहाना की टीम एचसी गुरमिंद्र सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी तो उसे सूचना मिली कि एक युवक फतेहपुरी रोड पर अपने खेत में बने कोठा में भट्टी लगाकर नाजायज शराब निकाल रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापे मारकर उक्त युवक को भट्टी पर नाजायज शराब निकालते काबू कर लिया। पुलिस ने मौके से भट्टी, गैस सिलिंडर, ड्रम के अलावा 20 बोतल नाजायज शराब व दो ड्रमों में 100-100 लीटर लाहन बरामद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें