फतेहाबाद। राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो यूनिट ने 11 ग्राम हेरोइन के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरजिंद्र सिंह उर्फ काका वासी अशोक नगर के रूप में हुई है। टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी नेशनल हाईवे हिसार-सिरसा रोड पर खड़ा है। इस पर टीम बताई गई जगह पर पहुंची तो पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। इस पर टीम ने उसे पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास 11 हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।