टोहाना। टोहाना-भूना रोड पर वीरवार को तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा डिफेंस कॉलेज के पास हुआ। डंपर ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी। हादसे के वक्त फतेहपुरी निवासी अमनदीप कौर (30) टोहाना लाइब्रेरी से स्कूटी पर अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान टोहाना की तरफ से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवती को नागरिक अस्पताल टोहाना पहुंचाया जहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुट गई है। संवाद