भट्टूकलां। गांव किरढ़ान में एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार गांव किरढ़ान निवासी करीब 25 वर्षीय दीपक ने शनिवार रात को अपने घर में छत के पंखे से फंदा लगा ली। मृतक की पत्नी ममता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी करीब डेढ़-दो वर्ष पूर्व हुई थी और उनके एक छह महीने का लड़का है। उसका पति भट्टूकलां में सीएचसी सेंटर चलाता था। पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह कुछ दिनों से मायके गई हुई थी। शनिवार रात को ससुराल से फोन आया कि दीपक ने छत वाले पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसकी सूचना पर वह यहां पंहुची है। इस बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।