भट्टूकलां। भट्टूमंडी में रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस हिसार के एसएचओ हरपाल सिंह ने बताया कि रविवार सुबह भट्टू रेलवे स्टेशन के समीप ओवर ब्रिज के पास एक युवक मालगाड़ी के नीचे आ गया। इस घटना में युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान करने के लिए पुलिस ने आसपास काफी स्थानों पर पूछताछ की है, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई। संवाद