फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सट्टा खाईवाली करते युवक को पकड़ा

Sun, 04 Aug 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर पुलिस की टीम ने सट्टा खाईवाली करने के आरोप में एक युवक को हजारों रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुप्ता कॉलोनी निवासी राजबीर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ रोड पुलिस चौकी की टीम एएसआई मनीष के नेतृत्व में गश्त के दौरान आजाद मार्केट पहुंची तो सूचना मिली कि आरोपी राजबीर गोशाला के सामने गली में स्थित दुकान के बाहर सट्टा खाईवाली कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने एक कर्मचारी को सिविल ड्रेस में मौके पर भेजा। जैसे ही कर्मचारी ने सट्टा लगाने के लिए उक्त व्यक्ति को पैसे दिए तो इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने छापा मारकर युवक को सट्टा खाईवाली करते काबू कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 6900 रुपये बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें