फतेहाबाद। शहर के भट्टू रोड पर मोटरसाइकिल पर आए तीन युवक वृद्धा को मोदी की योजना बताने के बहाने बातों में उलझाकर हाथ से सोने का कड़ा लेकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत सिरसा निवासी राजरानी ने बताया कि अपनी बेटी सोनू के पास जाने के लिए वह भट्टू रोड पर ऑटो रिक्शा के इंतजार में खड़ी थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर आया युवक बोला कि मोदी की योजना चल रही है। इसके तहत पॉलीथिन में से जो पर्ची निकलेगी वह मिल जाएगा। यह इनाम एक लाख रुपये तक का हो सकता है।
इस दौरान दो और युवक मोटरसाइकिल पर आए बोले कि एक बार कूपन निकालकर देखो। उन्होंने कूपन निकलवाने के बहाने उनका हाथ पॉलीथिन में डलवा दिया तो आंखों के आगे अंधेरा छा गया। जब उन्हें होश आया तो हाथ से सोने की चूड़ी गायब मिली। तीनों युवक मोटरसाइकिल पर भाग गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।