फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अस्पताल में दूसरे दिन भी ठीक नहीं हुई एक्सरे मशीन, भटकते रहे मरीज

Thu, 20 Feb 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बंद पड़ी एक्सरे मशीनसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में वीरवार को भी एक्सरे सुविधा शुरू नहीं हो पाई। इंजीनियर ने पार्ट्स बदलकर मशीन को शुरू करने का प्रयास किया गया लेकिन दूसरे पार्ट्स में खराबी आ गई। जिससे मशीन शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

अब शुक्रवार को मशीन के पार्ट्स बदलकर शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि दूसरे दिन भी मशीन न चलने से मरीजों को परेशानी हुई। एक्सरे करवाने के लिए निजी केंद्रों पर जाना पड़ा।
बता दें कि टीबी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड में लड़ाई-झगड़े संबंधित मामलों में नागरिक अस्पताल में एक्सरे करवाते हैं। रोजाना 70 से 80 मरीजों के एक्सरे होते हैं। बुधवार को दिव्यांग मेडिकल कैंप के दौरान मशीन खराब हो गई थी। इस दौरान दिव्यांगों को भी बिना एक्सरे वापस लौटना पड़ा था।
विज्ञापन

निजी लैब में 300 से 350 रुपये में होता है एक्सरे
नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए एक्सरे सुविधा निशुल्क है। वहीं कानूनी मामलों में एक्सरे नागरिक अस्पताल के ही मान्य होते हैं। हालांकि ओपीडी मामले में इमरजेंसी दौरान मरीज निजी केंद्र पर एक्सरे करवाते हैं। निजी केंद्र में 300 से 350 रुपये में एक्सरे होता है।
चार सीएचसी में एक्सरे मशीन नहीं

जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे मशीनें नहीं है। जिसमें भट्टूकलां, भूना, भूथनकलां, बड़ोपल शामिल हैं। यहां के मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए फतेहाबाद आना पड़ता है। इसके अलावा फतेहाबाद स्थित नागरिक अस्पताल में स्थापित मशीन भी पुरानी है। सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा पांच नई मशीनों की डिमांड मुख्यालय भेजी गई लेकिन अभी तक प्रस्ताव सिरे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें