फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद में मांगों के लिए 4 नवंबर को प्रदर्शन करेंगे मजदूर

Tue, 14 Oct 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। भवन निर्माण श्रमिक संघ की ओर से मंगलवार को भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि समरस्ता दिवस के रूप में मनाई गई। मजदूरों की समस्याओं के समाधान को लेकर भवन निर्माण श्रमिक संघ कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 नवंबर को जिले के मजदूर मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करेंगे और उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान व प्रदेश सचिव महेन्द्र सिंह ने की। बैठक में मांग की गई कि श्रमिक पोर्टल को तुरंत चालू किया जाए ताकि श्रमिक अपने पंजीकरण को समय पर रिन्यू करवा सकें। इस अवसर पर बलजीत जांगड़ा, जोगिन्द्र, कृष्ण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें