फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूना और भट्टू में पात्रों ने नहीं लगवाया कोरोना टीका, आज फिर वैक्सीनेशन डे मनाएगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण के लिए जिले में वीरवार को पांच सेशन लगाए गए लेकिन भूना और भट्टू के स्वास्थ्य केंद्रों पर एक भी पात्र कर्मचारी ने टीकाकरण नहीं करवाया। यहां की रिपोर्ट शून्य रही है। तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर वीरवार को 145 पात्र कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। टीका लगवाने से पीछे हटने वालों के नाम स्वास्थ्य विभाग पोर्टल पर दर्ज कर रहा है। पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है कि ये लोग टीकाकरण के लिए तैयार नहीं है। पहले चरण में जिले के करीब 1500 पात्र कर्मचारियों का टीकाकरण अभी बाकी है। शुक्रवार को जिले में एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग को कोरोना वैक्सीनेशन डे मनाएगा। इसमें अभी तक जो रह गया है उसे पूरा करने का लक्ष्य रखा जाएगा।
विज्ञापन

1400 पात्रों का दूसरे चरण में होगा टीकाकरण : सिविल सर्जन कार्यालय में दूसरे चरण के टीकाकरण के लिए राजस्व, पुलिस व नगर निकाय से रिपोर्ट आ गई है। दूसरे चरण में करीब 1400 कर्मचारियों का टीकाकरण होगा। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने पोर्टल पर इनका पंजीकरण मांगा था हालांकि अभी तक दूसरे चरण के टीकाकरण की दिन तय नहीं हुआ है। फरवरी के शुरूआत में विभाग टीकाकरण शुरू कर सकता है।
दूसरे दिन लगातार शून्य केस, जिले में तीन सक्रिय : कोरोना संक्रमण के नए केसों में पर लगाम लग गई है। दूसरे दिन लगातार जिले में नया केस का आंकड़ा शून्य रहा है। लैब से 68 सैंपलों की रिपोर्ट आई है इसमें सभी सैंपल निगेटिव मिले है। इसके अलावा जिले से वीरवार को कोई मरीज ठीक भी नहीं हुआ है। फिलहाल जिले में तीन मरीज सक्रिय है।
विज्ञापन

दूसरे चरण के टीकाकरण की तारीख तय नहीं : कर्मचारी टीकाकरण नहीं करवा रहे है उनका पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है कि वह तैयार नहीं है। शुक्रवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण होगा। दूसरे चरण के लिए अभी तारीख तय नहीं हुई है। - डॉ.सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें