फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अलाव सेंकने के लिए थिनर डालते समय हुआ धमाका, मजदूर झुलसा

विज्ञापन
फतेहाबाद के हुडा सेक्टर में अलाव सेंकने के दौरान हुए हादसे में झुलसा मजदूर। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के हुडा सेक्टर तीन में निर्माणाधीन कोठी में अलाव सेंकने के लिए आग में थिनर डालते समय हादसा हो गया। थीनर की बोतल ने आग पकड़ ली और धमाका हो गया। जिसमें अशोक नगर निवासी 20 वर्षीय मजदूर काजू झुलस गया।
विज्ञापन

झुलसे मजदूर को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया है। मामले के मुताबिक अशोक नगर निवासी काजू हुडा सेक्टर तीन में एक कोठी में पेंट करने का काम कर रहा है। रविवार को ठंड से बचने के लिए उसने आग जला रखी थी, जैसे ही उसने थिनर आग में डाला तो बोतल ने आग पकड़ ली और धमाके के साथ फट गई। जिससे काजू झुलस गया। मौके पर मौजूद साथियों ने नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें