फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास को मिलेगी गति, जिला नगर निकाय कमिश्नर नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के विकास कार्यों को अब जल्द गति मिलने वाली है। प्रशासनिक स्वीकृति के लिए जो फाइलें पहले महीनों तक अफसरों की मेजों पर रुकी रहती थी, अब ऐसा नहीं होगा। हर काम की मॉनिटरिंग होगी। सरकार ने नगर परिषद और नगर पालिका के कामों की मॉनिटरिंग करने के लिए पहली बार जिला नगर निकाय कमिश्नर नियुक्त कर दिए हैं। जिला फतेहाबाद में एचसीएस समवर्तक सिंह की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

अब नगर परिषद फतेहाबाद, टोहाना व नगर पालिका रतिया, जाखल व भूना का कामकाज जिला नगर निकाय कमिश्नर देखेंगे। कामकाज में पारदर्शिता लाने और शिकायतों को देखते हुए सरकार ने पिछले दिनों जिला नगर निकाय कमिश्नर नियुक्त करने की घोषणा की थी, बुधवार सुबह अधिकार नियुक्त कर दिए गए। अहम बात यह है कि इन अधिकारियों की नियुक्ति होने के बाद डीसी और एसडीएम पर काम का बोझ भी कम होगा।
डीसी की जगह नए अधिकारी देखेंगे कामकाज
नगर परिषद और नगर पालिका को किसी भी तरह की प्रशासनिक स्वीकृति, जिसमें टेंडर को लेकर अनुमति, नए प्रोजेक्ट को लेकर अनुमति, बिल पास करने की स्वीकृति, अनुबंध पर कर्मचारियों की नियुक्ति आदि की अनुमति लेने के लिए एसडीएम के पास फाइल भेजी जाती है, इसके बाद एसडीएम कार्यालय से डीसी के पास फाइल जाती है। डीसी से वापस एसडीएम के पास फाइल होते हुए संबंधित कार्यालय में जाती है। उच्च अधिकारियों के पास काम का बोझ होने के कारण समय लगता है। लेकिन अब नप व नपा को किसी भी तरह की स्वीकृति लेनी है तो नियुक्त किए नए अधिकारी अनुमति देंगे।
विज्ञापन

अधिकारी नहीं लटका पाएंगे काम
एचसीएस अधिकारियों को स्पेशल नगर परिषद और नगर पालिका के कामकाज के लिए नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी पूरे कामकाज को मॉनिटरिंग करेंगे। अब तक अधिकारी उच्च अधिकारी के पास फाइल रुकी होने का बहाना बनाकर काम लटका देते थे, लेकिन अब जिला नगर निकाय कमिश्नर के पास सिर्फ नप और नपा का कामकाज होगा।
सरकार ने जिला निकाय कमिश्नर नियुक्त करने का फैसला सही लिया है। अब कार्यों में तेजी आएगी और कोई फाइल मंजूरी के चक्कर में नहीं रुकी। स्थानीय अधिकारी और कर्मचारी भी निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन

- दर्शन नागपाल, प्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें