फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तीन माह से अटके जच्चा-बच्चा वार्ड का काम दो दिन में पूरा होगा

Mon, 21 Sep 2026 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
अस्पताल में बैठक लेते हुए एसडीएम संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में करीब तीन माह से अटके जच्चा-बच्चा वार्ड और अधूरी लैब का काम जल्द पूरा होगा। शिकायत कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा तक पहुंचने के बाद एसडीएम राजेश कुमार ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक ली और दो दिन में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में हुई बैठक में सिविल सर्जन डॉ. बुधराम, एसएमओ डॉ. सुभाष, डॉ. गुंजन बंसल और लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राहुल कुमार मौजूद रहे। सिटी वेल्फेयर क्लब के अध्यक्ष विनोद अरोड़ा ने अस्पताल के लंबित कार्यों की शिकायत मंत्री को भेजी थी।
बैठक में अस्पताल प्रशासन ने बताया कि जच्चा-बच्चा वार्ड का काम करीब तीन माह से रुका हुआ है। लैब का काम भी अभी पूरा नहीं हुआ है। इस पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों से देरी का कारण पूछा। उन्होंने निर्धारित समय में दोनों कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने दो दिन में काम पूरा करने का आश्वासन दिया। बैठक में अस्पताल में प्रस्तावित एमएनसीयू की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि एमएनसीयू तैयार करने का काम लोक निर्माण विभाग करेगा।
अस्पताल के इन कार्यों की स्थिति का उपायुक्त डॉ. विवेक भारती पहले भी चार बार निरीक्षण कर चुके हैं। इसके बावजूद काम पूरा नहीं होने पर सवाल उठ रहे थे। अब मंत्री के पास शिकायत पहुंचने के बाद प्रशासन ने लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें