फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भोड़िया खेड़ा मैदान में खिलाड़ियों के अधूरे ट्रैक का काम फिर शुरू

विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय के खेल मैदान में अधूरा पड़ा ट्रैक का काम। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय स्थित भोड़िया खेड़ा खेल मैदान में छह माह से बंद सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण करीब एक सप्ताह पहले फिर शुरू हो गया। बजट के अभाव में रुका काम दोबारा शुरू होने से सुबह-शाम अभ्यास करने वाले करीब 100 खिलाड़ियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

मैदान में एथलेटिक्स के साथ पुलिस और सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवा भी नियमित अभ्यास करते हैं। सुबह और शाम खिलाड़ियों की अच्छी संख्या मैदान में पहुंचती है। सिंथेटिक ट्रैक बनने से दौड़ और एथलेटिक्स की अन्य स्पर्धाओं के अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।खेल मैदान में एथलेटिक्स कोच सुंदर के पास करीब 100 खिलाड़ी नियमित प्रशिक्षण लेते हैं।

छह माह से अधूरा पड़ा था निर्माण
बजट उपलब्ध नहीं होने से निर्माण एजेंसी के ठेकेदार ने करीब छह माह पहले काम रोक दिया था। इसके चलते ट्रैक का निर्माण अधूरा रह गया। दौड़ का अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब निर्माण एजेंसी ने काम दोबारा शुरू कर दिया है और ट्रैक से जुड़े कार्य आगे बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सिंथेटिक ट्रैक का काम फिर से शुरू हो गया है। खिलाड़ियों को आ रही समस्या जल्द दूर होगी। विभाग की कोशिश है कि निर्माण कार्य समय पर पूरा हो और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

- विष्णुदास, जिला खेल अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें