फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महिला को बेहोश कर सोने की बालियां लेकर फरार, केस दर्ज

विज्ञापन
पुलिस के समक्ष ब्यान दर्ज करवाती पीडित महिला। 
विज्ञापन
टोहाना। शहर की नई सब्जी मंडी से अपने घर आ रही महिला को दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने बहला फुसलाकर सोने की बालियां चुरा ली जिसके बाद सूचना शहर पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 9 निवासी बलबीर कौर ने बताया कि 29 जुलाई को सायं करीब 6 बजे नई सब्जी मंडी से अपने घर वापस आ रही थी। जब वह मेडिकल एनक्लेव के पास पहुंची तो उसके साथ दो औरत व एक लड़का भी साथ चल रहा था। उसने बताया कि एक औरत ने कहा कि ताई कहा जाओगे तो उसने कहा कि हरपाल चौक तक जाना है तो कुछ देर तक मेरे साथ चले। इस दौरान एक औरत ने उसके मुंह पर हाथ मारा तो वह नीचे गिरकर बेहोश हो गई। महिला ने बताया कि करीब आधा घंटा बाद उसे होश आया तो पाया कि उसके दोनों कानों की सोने की बालियां गायब मिली जो करीबन एक तोले की थीं और उसकी कीमत 60 हजार रुपये है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें