फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में महिला स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, दूसरी संदिग्ध मिली

Wed, 02 Sep 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। एक महिला स्वाइन फ्लू संक्रमित मिली है और एक अन्य महिला संदिग्ध पाई गई है। संक्रमित महिला की रिपोर्ट हिसार से आई थी।
विज्ञापन

फ्लू के लक्षण दिखने पर 50 साल की गोरखपुर निवासी महिला को हिसार के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में वह संक्रमित मिली। महिला की रिपोर्ट सिविल सर्जन कार्यालय को भेजी गई, जिसके बाद सतर्क किया गया। हालांकि, महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।
जिला स्वास्थ्य विभाग का दल उसके घर कारणों की जांच के लिए पहुंचा। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में एक अन्य महिला संदिग्ध मिली है। अस्पताल प्रशासन ने पुष्टि के लिए उसका नमूना सिरसा भेजा है। चिकित्सकों ने उसे अलग रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

अस्पताल में नहीं शुरू हुआ फ्लू क्लीनिक : प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के कारण विभाग ने अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड और फ्लू क्लीनिक शुरू करने के निर्देश दिए थे। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में आईसीयू के साथ 8 बेड का आइसोलेशन वार्ड तो बन गया है। हालांकि, फ्लू क्लीनिक अभी तक शुरू नहीं हुआ है। अस्पताल में रोजाना 100 से 150 वायरल के मरीज आ रहे हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर मनीष टुटेजा की ओपीडी में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें