फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी पीते समय नहर में गिरी थी विवाहिता, दो दिन बाद सिवानी माईनर से मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दहमान के पास सिवानी माइनर में सोमवार को एक युवती का शव पानी में दिखाई दिया। खेतों में काम कर रहे कृष्ण कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान गांव नांगला निवासी सपना पत्नी सुशील कुमार के रूप में हुई है। सपना बीती पांच सितंबर को पानी पीते समय नहर में गिर गई थी। युवती के शव की हर पहलुओं से जांच की गई। लेकिन शव पर कहीं भी चोटों इत्यादि के निशान नहीं थे। माइनर से शव को निकालने के 2 घंटे बाद परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिल गई। युवती के मायके व ससुरालजन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद युवती की पहचान हो गई और पुलिस ने मृतक युवती के पति सुशील कुमार के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

5 सितंबर को पानी पीते समय फिसला था पैर: गांव नांगला निवासी करीब 25 वर्षीय सुशील कुमार अपने 22 वर्षीय पत्नी सपना के साथ 5 सितंबर को टोहाना में घरेलू सामान लेने जा रहे थे। लेकिन गांव नांगला एवं ललौदा के बीच उसकी पत्नी को प्यास लग गई थी। जैसे ही उसकी पत्नी भाखड़ा नहर की पटरी पर पानी पीने लगी तो उसका पांव फिसल गया। सुशील कुमार ने उसे बचाने का प्रयास किया था लेकिन उसे बचा नहीं सका और वह पानी में डूब गई थी। जिसके बाद पिछले 2 दिनों से तलाश की जा रही थी। परंतु सोमवार को उसका शव सिवानी माइनर से बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारी महिला एसआई सुषमा देवी नेे बताया युवती के मायके व ससुरालजनों पक्ष के लोगों ने इसे हादसा करार दिया और किसी का भी कसूर न होनेे के धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें