फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, पति व सास पर दहेज हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव रत्ताखेड़ा में एक महिला के जहर के सेवन से मौत का मामला सामने आया है। फतेहाबाद सदर पुलिस ने इस संबंध में मृतका के भाई विनोद कुमार निवासी रत्ताखेड़ा की शिकायत पर मृतका के पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या व दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विनोद कुमार ने बताया कि उसकी बहन का विवाह दो अप्रैल 2018 को गांव धारणिया निवासी सुरेश के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही सुरेश व उसकी मां उसकी बहन को कम दहेज लाने के लिए तंग करते थे। इस बारे में कई बार पंचायत भी हुई। करीब 15 दिन पहले भी उसकी बहन से तीन लाख रुपये की मांग करके उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। उसकी बहन ने रत्ताखेड़ा आकर उसे सारी बात बताई। उस समय वह अपने परिजनों के साथ धारणिया में पंचायत करके बहन को उसके ससुराल छोड़ आया था। आठ जनवरी 2023 को एक बार फिर उसकी बहन पर दहेज का दबाव बनाया गया, जिसके चलते उसकी बहन ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मामले की जांच अधिकारी एएसआई कांता देवी ने बताया कि इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें