फतेहाबाद में ओवरलोड वाहनों की जांच करते हुए अधिकारी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने मंगलवार को तीसरी बार ओवरलोड वाहनों को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान आरटीए टीम साथ रही। टीम ने निरीक्षण के दौरान आठ वाहन ओवरलोड मिलने पर 1.10 लाख रुपये जुर्माना किया।
सीएम फ्लाइंग टीम मंगलवार को उप निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में आरटीए के मोटर व्हीकल ऑफिसर पवन कुमार को साथ लेकर फतेहाबाद के हांसपुर रोड पर पहुंची। टीम ने यहां पर ओवरलोड वाहनों को रुकवाया और जांच की। इस दौरान फतेहाबाद खुफिया विभाग की टीम भी साथ रही। टीम को जांच के दौरान दो यूटीलिटी, चार ट्रक और दो कैंटर ओवरलोड मिले। टीम ने ओवरलोड और अनियमितता मिलने पर एक लाख 11 हजार रुपये का जुर्माना किया। बता दें कि इससे पहले भी सीएम फ्लाइंग की टीम ने दो बार अभियान चला चुकी है। इस दौरान स्कूल वाहनों की भी जांच की गई थी। जांच के दौरान स्कूल बसों में कमियां मिली थी।