फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बस में चढ़ रहे युवक के हाथ से सोने का कड़ा काटती महिला काबू

Sun, 08 Feb 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
लाली निवासी युवक पकड़ी गई महिला द्वारा उसका कड़ा काटने की जानकारी देते हुए। स्त्रोत जागरूक नागरि
विज्ञापन
रतिया। बस स्टैंड पर रविवार दोपहर को युवक के हाथ में पहन सोने का कड़ा काटने की घटना सामने आई है। कड़ा कटने का अहसास होते ही सुनील ने महिला का हाथ पकड़ने की कोशिश की इस पर वह भागने लगी, लेकिन आसपास मौजूद यात्रियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। तलाशी लेने पर महिला के पास टूटा हुआ सोने का कड़ा और जेवर काटने वाले औजार बरामद हुआ है।
विज्ञापन


भीड़ ने आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी महिला गुलाबो बाई पंजाब के बोहा की रहने वाली है। शहर थाना पुलिस ने सुनील कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्यवाहक शहर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है कि वह अकेले यह अपराध कर रही थी या किसी गिरोह से जुड़ी है।

गांव लाली निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह कर्नाटक में ट्रांसपोर्ट कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। वह दो दिन पहले किसी काम से घर आया था। रविवार दोपहर को हिसार में शादी समारोह में जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचा। वह फतेहाबाद जाने वाली बस में चढ़ रहा था, उसी समय पंजाब के बोहा निवासी गुलाबो बाई ने भीड़ का फायदा उठाकर उसके हाथ में पहना सोने का कड़ा काटने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस पर उसने सतर्कता दिखाते हुए महिला को पकड़ने का प्रयास किया। वहीं महिला भागने लगी। इस पर आसपास के मौजूद लोगों की मदद से महिला को पकड़ लिया गया। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी महिला को सौंप दिया गया।

लाली निवासी युवक पकड़ी गई महिला द्वारा उसका कड़ा काटने की जानकारी देते हुए। स्त्रोत जागरूक नागरि

लाली निवासी युवक पकड़ी गई महिला द्वारा उसका कड़ा काटने की जानकारी देते हुए। स्त्रोत जागरूक नागरि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें