फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महिला और युवक मिले स्वाइन फ्लू संक्रमित, अब तक जिले में मिल चुके पांच केस

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची कटवाने के लिए लगी मरीजों की लाइन
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वाइन फ्लू के केस जिले में लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को जिले में महिला और युवक स्वाइन फ्लू संक्रमित मिले हैं। दोनों ही मरीज फिलहाल अस्पताल में दाखिल हैं। जिले में केसों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। केस मिलने की पुष्टि होने के बाद फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग ने टीमें गठित कर दी हैं। ये टीमें मंगलवार को संबंधित क्षेत्र में सर्वे करेंगी। अगर किसी में लक्षण मिलते हैं तो उसके सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव बैजलपुर निवासी 40 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। महिला बुखार-खांसी होने पर उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल गई थी। यहां पर स्वाइन फ्लू टेस्ट किया गया तो वह संक्रमित मिली। महिला फिलहाल अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल है। इसके अलावा टोहाना निवासी 20 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। युवक का हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। यहां पर स्वाइन फ्लू टेस्ट किया गया। जांच में युवक पॉजिटिव मिला। युवक फिलहाल हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल है।
जिले में स्वाइन फ्लू के ये केस आ चुके सामने
वर्ष केस मिले
2015-16 8
2016-17 0
2017-18 27
2018-19 59
2019-20 2
2020-21 2
2021-22 0
2022-23 3
2023-24 5
-
स्वाइन फ्लू के ये हैं लक्षण
- छींक आना और नाक से पानी बहना
- सांस लेने में तकलीफ होना
- खांसी और गले में खराश होना
- दस्त और उल्टी होना
- सिर दर्द
- बुखार
-
बचाव के लिए ये करें उपाय
- खांसते या छींकते समय अपने मुंह व नाक को रूमाल से ढकें।
- अपनी नाक, आंख या मुंह को छूने से पहले और बाद में हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोएं।
- खांसी, बहती नाक, छींक व बुखार जैसे फ्लू के लक्षणों से प्रभावित लोगों से दूरी बनाएं।
- भरपूर नींद लें और खूब पानी पीएं।
- घर के दरवाजों के हैंडल, कीबोर्ड, मेज को साफ रखें।
-
स्वाइन फ्लू के दो नए केस मिले हैं। दोनों ही मरीजोंं के हिसार जिले में सैंपल लिए गए हैं। यहीं पर जांच के दौरान पुष्टि हुई है। फिलहाल दोनों मरीजों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें