फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए करेंगे एक महीने तक मदद

Mon, 08 Sep 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव नथवान के गुरुघर में पंजाब के लोगों की मदद के लिए बैठक करते लोग। संगठन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए फतेहाबाद जिले के लोग आगे आए हैं। एक महीने तक चलने वाली इस पहल के तहत, फतेहाबाद के निवासी पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आर्थिक और भौतिक सहायता पहुंचाएंगे। इस निर्णय की घोषणा सोमवार को गांव नथवान के गुरुघर में हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

इसमें जिले के किसान नेता, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे। बैठक में यह तय किया गया कि फतेहाबाद के लोग बाढ़ से प्रभावित किसानों के खराब हुए खेतों और मकानों की मरम्मत के लिए आर्थिक मदद देंगे। इसके लिए एक कोष बनाया जाएगा, जिसमें जिले के लोग स्वेच्छा से योगदान कर सकेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन किसानों को फिर से खड़ा होने में मदद करना है जिनकी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं और घर बाढ़ के पानी में बह गए हैं।
इसके अलावा, बैठक में एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया गया कि पंजाब के बाढ़ प्रभावित खेतों में बड़ी मात्रा में रेत जमा हो गई है, जिससे खेती करना असंभव हो गया है। इस समस्या से निपटने के लिए फतेहाबाद से विशेष वाहन और उपकरण, जैसे कि ट्रैक्टर और जेसीबी, भेजे जाएंगे। ये वाहन और उपकरण रेत को हटाने और खेतों को खेती योग्य बनाने में मदद करेंगे, जिससे पंजाब के किसान जल्द से जल्द अपनी आजीविका फिर से शुरू कर सकें।
विज्ञापन

इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए गांव सालम खेड़ा से हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य कर्मजीत सिंह खालसा ने बताया कि जिले से काफी संख्या में लोग वहां पर हुए नुकसान को ठीक करने में मदद करेंगे।
कमेटी की ओर से बुधवार को फिर एक बैठक बुलाई गई है, जिनमें कमेटी का नाम सहित उसके कार्य के बारे में चर्चा होगी। अब तक कमेटी का मत है कि पंजाब के किसी एक या दो गांव जो बाढ़ से प्रभावित हुए है, उनका दौरा करके जिन लाेगों के घर टूटे हैं, उन्हें आर्थिक मदद देंगे व किसानों के खेतों से रेत निकलवाने के लिए वाहनाें और उपकरण के साथ उनका सहयोग करेंगे। ताकि किसान की जमीन को दोबारा से खेती योग्य बनाया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें