फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर संचालक हत्या मामले में पत्नी, ससुर व साला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नूरकी अहली में हिसार निवासी कोचिंग सेंटर संचालक निशांत की हत्या मामले में सदर थाना पुलिस ने मृतक की आरोपी पत्नी अनीता, ससुर मक्खन और साला जॉनी को काबू कर लिया है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गांव से काबू किया है। आरोपी पत्नी अनीता को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा आरोपी ससुर मक्खन और साला जॉनी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं मामले में सामने आया है कि मृतक निशांत और उसकी पत्नी अनीता के बीच विवाद चल रहा था। अनीता ने सितंबर में पति निशांत के खिलाफ धारा 377 के तहत मामला दर्ज करवाया था। यहां पर मामला दर्ज करके जीरो एफआईआर हिसार भेजी गई थी।
11 आरोपियों के खिलाफ दर्ज है मामला : मामले के मुताबिक हिसार निवासी निशांत ने गांव नूरकी अहली निवासी अनीता के साथ एक साल पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि तीन माह पहले अनीता अपने मायके आ गई थी। शनिवार को निशांत फतेहाबाद में एक शादी समारोह में आया हुआ था। यहां से वह अपनी पत्नी अनीता को लेने गांव चला गया। मामले में मृतक के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या के आरोप लगाए थे। मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें