फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसपी की प्रेस वार्ता में उठा मुद्दा तो एक घंटे बाद यातायात व्यवस्था ठीक करवाने पहुंचे एसएचओ

Fri, 25 Apr 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था को लेकर दुकानदारों को जागरूक करते शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता की। जिसमें शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर मुद्दा उठा। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने शहर थाना प्रभारी को यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


इन निर्देशों के एक घंटे बाद ही फतेहाबाद के शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश थाना रोड पर पहुंचे और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करते नजर आए। पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद शहर पुलिस ने शुक्रवार को शहर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी भी जारी की। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने दुकानदारों को साफ तौर पर कहा कि कोई भी दुकानदार अपना सामान सड़क पर खींची गई पीली पट्टी से बाहर न रखें व अतिक्रमण न करें।







मेडिकल नशा बेचने वालों पर होगी सख्त कारवाई



पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मेडिकल नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में वे फतेहाबाद में मेडिकल संचालकों की मीटिंग भी लेंगे। अगर कोई भी मेडिकल संचालक नशा बेचता पाया जाता है, तो उसे बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


-

शहर में दो दिन पैदल गश्त करेगी पुलिस

एसपी ने कहा कि शहर में वारदात रोकने और जनता में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने के लिए सप्ताह में दो दिन पैदल गश्त करेगी। इसके अलावा अगर किसी क्षेत्र में चोरी की घटना होती है तो वहां के राइडर इसके जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें