फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ठंड कम हुई तो घरेलू बिजली की खपत में आई कमी, कृषि क्षेत्र में होने लगी अधिक खर्च

Fri, 24 Jan 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के मौसम में हो रहे बदलाव के कारण पिछले एक सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी जारी है। जिससे जिले के घरेलू की बिजली की खपत में कमी आ रही है। पिछले एक सप्ताह में घरेलू बिजली की खपत दो लाख यूनिट तक घटी है।
विज्ञापन


मौसम गर्म होने के कारण उपभोक्ता घरेलू बिजली का कम इस्तेमाल कर रहे हैं। एक सप्ताह पहले तक घरेलू बिजली की खपत प्रतिदिन 12 लाख यूनिट थी, वहीं अब पिछले चार दिनों से 10 लाख यूनिट खपत हो रही है। वहीं दूसरी और मौसम सुहावना होने से फसलों में सिंचाई की आवश्यकता हो रही है। औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की खपत बढ़ी है।

ठंड कम होने अब लोग हीटर और गीजर जैसे अधिक खपत वाले बिजली उपकरण इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। जिससे घरेलू बिजली की खपत कम हुई है। दूसरी ओर फसलों में सिंचाई की आवश्यकता होने से ट्यूबवेलों की बिजली खपत में बढ़ोतरी हुई है। ट्यूबवेलों में एक सप्ताह पहले जहां 5 लाख यूनिट बिजली की खपत होती थी, वहीं अब प्रतिदिन साढ़े 11 लाख यूनिट की खपत हो रही है। इस दौरान सबसे अधिक बिजली का इस्तेमाल कृषि क्षेत्रों में किया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में 3 करोड़ 32 लाख 65 हजार यूनिट, शहरी क्षेत्र में 2 करोड़ 54 लाख व औद्योगिक क्षेत्र में 41 लाख 60 हजार और कृषि क्षेत्र में 1 करोड़ 5 लाख 73 हजार की बिजली की खपत हुई है। दिसंबर महीने में जिले का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया था। इस दौरान जिले में करीब 12 करोड़ बिजली की खपत बिजली विभाग ने दर्ज की थी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम फतेहाबाद ने इस महीने 23 जनवरी तक कुल 7 करोड़ 64 लाख 96 हजार यूनिट बिजली की खपत की है।

:: जिले में ठंड का असर कम हुआ है जिससे घरेलू बिजली की खपत कम हुई है, परंतु कृषि क्षेत्र व औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की खपत बढ़ी है। -सुदीप मेहता, कार्यकारी अभिंयता, बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें