क्रूजर गाड़ी के नहर में गिरने के बाद सुरक्षित निकले अरमान घटना के बारे में बताते हुए
फतेहाबाद। गांव सरदारेवाला में भाखड़ा नहर में क्रूजर गाड़ी गिरने के बाद 10 साल के अरमान की जान बची है। उसने हिम्मत दिखाई और गाड़ी के टूटे शीशे से निकलकर बाहर आया। जबकि उसके माता-पिता और बहन भी गाड़ी में सवार थे। गांव रियोंद निवासी अरमान का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अरमान से जब घटना के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि ओनू लगा (चालक को) सड़क आ गई तो गड्डी मोड़ ली ते फिर नहर विच डिग गई। अरमान ने बताया कि गाड़ी नहर में गिरने के बाद आगे का शीशा टूट गया और पिछली तरफ की खिड़की भी खुल गई। इसके बाद वह निकल कर गाड़ी के ऊपर आ गया और काफी देर तक पड़ा रहा। इसके बाद वहां आए लोगों ने बाहर निकाला। अरमान ने बताया कि वह अपने पिता जसविंद्र, मां रविंद्र कौर और छोटी बहन के साथ लाधुका मंडी में शादी में गए थे।