फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 200 एकड़ क्षेत्र में जले फसल अवशेष

Fri, 25 Apr 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव हिजरावां खुर्द में आग लगने से जलते फसल के अवशेष। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित गांव हिजरावां खुर्द में शुक्रवार दोपहर को गेहूं की फसल के अवशेषों में आग लग गई। यह आग हिजरावां कलां और हिजरावां खुर्द के करीब 200 एकड़ खेतों में फैल गई है।
विज्ञापन


इसके बाद किसानों ने अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंच गई। इसी दौरान हवा तेज चलने से आग का रुख दमकल की गाड़ी में हो गया। जिससे उसमें आग लग गई। इससे अग्निशमन की गाड़ी के टायर व तार आदि जल गए। वहीं आग बुझा रहे अग्निशमन के दोनों कर्मचारी फायरमैन कपिल कुमार व फायर ऑपरेटर प्रवीण कुमार भी आग से झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।



10 गाड़ियों ने चार घंटे की कोशिश के बाद बुझाई आग



फसल अवशेषों में लगी आग बुझाने फतेहाबाद से गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी तेज थी कि गाड़ियां कम पड़ गई। घटना की सूचना के बाद फतेहाबाद से तीन, भूना से दो, रतिया से दो व सिरसा से तीन गाड़ियां पहुंची। इससे शाम करीब 5 बजे 10 गाड़ियां चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें