फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हिसार-सिरसा रोड पर बनेगा स्वागत द्वार, प्रस्ताव भेजा

Sat, 07 Dec 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन ने शहर में सुंदरीकरण को लेकर एक बार फिर से प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर परिषद प्रशासन ने पहले बनाए गए प्रस्तावों को मंजूरी के लिए जिला नगर आयुक्त के पास भेज दिया है। यहां से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नगर परिषद प्रशासन हिसार-सिरसा रोड पर वेलकम गेट लगाएगा। इसको लेकर डिजाइन करीब एक साल पहले ही तैयार करवा लिया गया था। शहर की सभी कॉलोनियों में गलियों के नाम से साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


शहर में यात्रियों की सुविधा को लेकर पांच बस क्यू शेल्टर हिसार की तर्ज पर रखवाए जाएंगे। इसमें भट्टू रोड, रतिया रोड, हुडा सेक्टर तीन, पुराना बस स्टैंड और कोर्ट परिसर के सामने की जगह शामिल रहेगी।
नए बस स्टैंड तक लगेंगी लाइटें : शहर के हिसा रोड पर मिनी बाईपास मोड़ से लेकर नए बस स्टैंड तक नगर परिषद स्ट्रीट लाइटें लगवाएगा। फिलहाल हालात ये है कि नए बस स्टैंड तक लाइटें न होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय में नया शौचालय बनाया जाएगा। इसके अलावा दोनों भवनों की मरम्मत भी होगी। कार्यालय में दो पार्किंग शेड बनाने का भी फैसला लिया गया है। सफाई ब्रांच और कर्मचारी यूनियन के लिए कार्यालय की टेंडर प्रक्रिया पहले पूरी हो चुकी है।
नगर परिषद प्रशासन बैठक के बाद वार्ड नंबर 1 से 27 तक के पार्षदों से प्रस्ताव ले रहा है। ये प्रस्ताव रजिस्टर में चढ़ाए जाएंगे और फिर डीएमसी के पास मंजूरी के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें