फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धान सीजन में डिजिटल कांटे से ही होगी तुलाई

Mon, 31 Aug 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। मार्केट कमेटी ने धान सीजन को लेकर सख्त आदेश जारी किए हैं। सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी संदीप गर्ग की ओर से सोमवार को आदेश जारी किए है। आदेश में कहा कि सीजन के दौरान मंडी में पीआर और बासमती समेत सभी कृषि उपज की तुलाई केवल डिजिटल कांटों से ही करवाई जाएगी।
विज्ञापन

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई भी आढ़ती बिना डिजिटल कांटे के तुलाई करवाता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही तोलों को लेकर भी कमेटी ने कड़े निर्देश दिए हैं।
सभी आढ़तियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी फर्म पर आने वाली फसल की तुलाई का कार्य लाइसेंसशुदा तोले से ही करवाया जाए। जांच के दौरान कोई भी बिना लाइसेंस का तोल कम करता मिला तो संबंधित आढ़ती के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें