फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे ट्यूबवेल कनेक्शन की जानकारी के लिए बनाया जाएगा वैब-पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली, जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने रविवार को गांव भूथन कलां में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकतर समस्याएं ट्यूबवेल कनेक्शन, ढाणियों में बिजली कनेक्शन, पेयजल सप्लाई, राशन कार्ड बनवाने आदि से संबंधित रहीं। इनमें से अधिकांश समस्याओं का बिजली मंत्री ने मौके पर निपटारा किया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस मौके पर बिजली मंत्री ने गोशाला को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम व रतिया के विधायक एडवोकेट लक्ष्मण नापा सहित जिला के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ट्यूबवेल के लिए जल्द मोटर खरीदने व कनेक्शन देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि 5-स्टार रेटिड (जो अब 3-स्टार है) सबमर्सिबल मोटर लगवाने की सहमति देने वाले 4 हजार 230 किसानों के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने मोटर खरीदने के आदेश जारी कर दिए हैं। यहीं नहीं, किसानों को अपने ट्यूबवेल कनेक्शन की जानकारी घर बैठे उपलब्ध करवाने के लिए एक वेब पोर्टल बनाया जाएगा। बिजली मंत्री ने कहा कि नवंबर तक किसानों के प्राप्त आवेदनों पर ट्यूबवेल कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें