जाखल। शिवालिक की पहाड़ियों में बारिश के बाद घग्गर नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। नदी के गुहला चीका हेड पर मंगलवार शाम को पानी बढ़कर 13,800 क्यूसेक पार पहुंच गया। सोमवार शाम तक यहां 7700 क्यूसेक जलस्तर मापा गया था।
गुहला चीका में पानी बढ़ने का असर खनौरी हेड व चांदपुरा साइफन पर भी देखने को मिला है। प्रशासन की मंगलवार शाम की रिपोर्ट के मुताबिक खनौरी हेड पर 24 घंटों में पानी के स्तर में 1150 की वृद्धि दर्ज की गई है। चांदपुरा साइफन पर भी जलस्तर सोमवार शाम की अपेक्षा करीब 350 क्यूसेक बढ़ा है।
अधिकारियों मुताबिक इससे फिलहाल कोई खतरा नहीं है। टोहाना सिंचाई विभाग के एसडीओ संजीव सिंगला का कहना है कि नदी के जलस्तर पर पूरी तरह से नजर है। बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने चांदपुरा साइफन पर मशीन खड़ी की हुई है।
-
ये है जलस्तर की रिपोर्ट
गुहला चीका हेड 13860 क्यूसेक
खनौरी हेड 2900 क्यूसेक
चांदपुरा साइफन 2350 क्यूसेक