फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जलघर को पानी सप्लाई करने वाली लाइन से बहाव, चौपटा रोड जलमग्न

Thu, 15 Jan 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टूकलां में जलघर टैंक को पानी सप्लाई करने वाली टूटी पाइप लाइन से सड़क पर भरा पानी। 
विज्ञापन
भट्टू कलां। भट्टूकलां जलघर के टैंक में पानी सप्लाई करने वाली पाइप लाइन टूटने से भट्टू गांव से चौपटा रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर पानी भर गया है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण आवागमन बाधित हो गया है और राहगीरों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भट्टूकलां जलघर में नहर से पानी सप्लाई के लिए मेहूवाला हेड से पाइप लाइन बिछाई गई है। यह पाइप लाइन गांव भट्टूकलां के समीप भट्टू-रामसरा स्टेट हाईवे के किनारे बने हौद के पास लीक हो गई है। पाइप लाइन से लगातार पानी बहने के कारण सड़क किनारे पानी जमा हो गया है।
पानी भरने से भट्टूकलां गांव से चौपटा रोड की ओर जाने वाली इंटरलॉकिंग सड़क पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्टेट हाईवे के किनारे लंबे समय से पानी जमा रहने से हाल ही में बना यह नया स्टेट हाईवे भी क्षतिग्रस्त होने लगा है और सड़क टूटने की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण सुरेश कुमार, मदनलाल और राजेश ने बताया कि इस समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अब तक पाइप लाइन की लीक को ठीक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 15 दिनों से लगातार पानी बह रहा है, जिससे हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। सड़क पर पानी भरा रहने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है और किसी बड़े हादसे की भी आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पाइप लाइन की मरम्मत कर पानी की निकासी की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और सड़क को और अधिक नुकसान से बचाया जा सके।
इस संबंध में जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता बलविंदर ने बताया कि पाइप लाइन की लीक उनके संज्ञान में आ चुकी है और इसे शीघ्र ही ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें