फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टयूबवेल कनेक्शन देने में आनाकानी, किसानों ने दी डीसी कार्यालय के घेराव की चेतावनी

विज्ञापन
बिजली निगम के एसई कार्यालय पहुंचे किसान। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
ट्यूबवेल कनेक्शनों को लेकर किसान संघर्ष समिति की जिला कमेटी का प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता संघर्ष समिति के जिला प्रधान ओमप्रकाश ने की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस मामले में उपायुक्त द्वारा उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और वे इस समस्या को लेकर टाल-मटोल करते नजर आए। किसान संघर्ष समिति ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों को जल्द ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएं। यदि कनेक्शन देने में देरी हुई तो किसान डीसी कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे। डीसी से मिलने आए प्रतिनिधिमंडल में शामिल किसान नेता मनदीप नथवान ने कहा कि किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन को लेकर लाखों रुपये बिजली निगम में जमा करवा रखे हैं। यहां तक कि ट्यूबवेल पाइप लाइन, कमरे आदि सहित सभी शर्तें भी पूरी कर रखी है। वर्ष 2018 से पैसे जमा करवाने के बावजूद सरकार इन किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देने का नाम नहीं ले रही। कनेक्शन देने के नाम पर तरह-तरह की शर्तें लगाकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। वे समस्या को लेकर डीसी से मिले तो उन्होंने कहा कि बिजली निगम के एसई से मिले। जब किसान संघर्ष समिति के सदस्य विद्युत कार्यालय पहुंचे तो कोई भी अधिकारी वहां नहीं मिला। इस पर जब उन्होंने बिजली निगम के अधिकारी से फोन पर बात की तो उन्होंने किसानों को कनेक्शन दिए जाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया। मनदीप नथवान ने कहा कि अगर किसानों को जल्द कनेक्शन जारी नहीं किए गए तो किसान डीसी कार्यालय का घेराव करेंगे। इस दौरान उनके साथ टिंकू सालमखेड़ा, राजू, कल्याण सिंह धांगड़, हरदीप भूना, मनदीप अहरवां सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें