फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रदेश में टीकाकरण अभियान बंद करने की दी चेतावनी

Tue, 23 May 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के पपीहा पार्क में बैठक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के हुडा सेक्टर स्थित पॉलीक्लीनिक में तैनात बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी तमन्ना की सेवाएं समाप्त करने पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने रोष जताया है। बैठक में यूनियन ने मामले की दोबारा जांच करने की मांग उठाई और कहा कि कर्मचारी की सेवा समाप्त आदेश वापस नहीं लिए गए तो प्रदेश में टीकाकरण अभियान बंद कर देंगे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के राज्य प्रधान ओमपति के नेतृत्व में पपीहा पार्क में कर्मचारी इकट्ठा हुए और तमन्ना को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बैठक हुई। बैठक में कर्मचारियों ने सरकार एवं सिविल सर्जन फतेहाबाद के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारी तमन्ना की सेवाएं समाप्त करने के लिए जारी किए गए आदेशों की निंदा की गई। कर्मचारियों ने कहा कि जांच कमेटी द्वारा तमन्ना के साथ अन्याय किया गया है। इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई। क्योंकि टीकाकरण पश्चात जब बच्चे की तबीयत खराब हुई तो स्वास्थ्य कर्मचारी तमन्ना द्वारा तुरंत बच्चे को पॉलीक्लीनिक में उपस्थित चिकित्सा अधिकारी को दिखाया गया। चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बच्चे की तबीयत ठीक है, फिर भी यदि आप दिखाना चाहते हैं तो नागरिक अस्पताल फतेहाबाद दिखा सकते हैं। इसी दौरान अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बच्चे की मृत्यु हो गई। जबकि जांच कमेटी द्वारा बताया गया है कि तमन्ना द्वारा रिएक्शन रोकने के लिए इंजेक्शन नहीं लगाया गया, जबकि टीकाकरण रिएक्शन संबंधित लक्षण एवं उपचार संबंधी फैसले की जिम्मेदारी उच्च अधिकारी की बनती थी। ऐसे में सिविल सर्जन को चाहिए कि जो आदेश जारी किए गए हैं उसे वापस लिया जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें