भूना। शास्त्री मंडी में धान की खरीद शुरू करते हुए डीएम वेयरहाउस सुमित भारद्वाज व मार्केट कमेटी
भूना। शास्त्री मंडी भूना में सोमवार को वेयरहाउस खरीद एजेंसी की ओर से धान की सरकारी खरीद का शुभारंभ किया गया। मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजबीर नहला व वाइस चेयरमैन की मौजूदगी में पहले दिन किसानों की ढेरियों से करीब 8 हजार क्विंटल धान खरीदा गया।
वेयरहाउस के डीएम सुमित भारद्वाज ने खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से अपील की है कि धान की कटाई तभी करें जब फसल पूरी तरह पक जाए और धान को अच्छी तरह सूखाने के बाद ही मंडी में लाएं। इंस्पेक्टर संदीप कुंडू ने बताया कि पहले दिन जिन किसानों की ढेरियों में नमी मानक से कम थी, उन्हीं की फसल खरीदी गई। मार्केट कमेटी के सचिव ईश्वर सिंह ढाका ने बताया कि मंडी में किसानों की सुविधा के लिए साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और बिजली की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन में खरीद प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ होगी। इस मौके पर व्यापारी श्याम लाल बंसल, सतबीर सिंह बुगालिया, पवन कुमार सिंगला, दिनेश कुमार भूटानी, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।