फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड नंबर चार पिछड़ा वर्ग-ए के लिए आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। उपायुक्त जगदीश शर्मा की मौजूदगी में लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला परिषद की पिछड़ा वर्ग-ए (बीसी) सीट के लिए ड्रॉ निकाला गया। ड्रॉ के दौरान वार्ड नंबर चार पिछड़ा वर्ग-ए के लिए आरक्षित हुआ। इस दौरान मौजूद गणमान्य नागरिकों की राय से पांचवीं कक्षा की छात्रा खनक के हाथों से ड्रॉ निकलवाया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिला परिषद के लिए कुल 18 वार्ड हैं। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के मद्देनजर बीसी-ए के लिए निर्धारित वार्ड हेतु ड्रॉ निकाला गया है। पंचायत विभाग के अधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि वार्ड नंबर 8, 9, 10, 16, 17 व 18 पहले से ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड हैं, जिनको बीसी-ए के लिए निकाले गए ड्रॉ में शामिल नहीं किया गया। वार्ड नंबर 8, 10 व 17 अनुसूचित जाति महिलाओं के अलावा आरक्षित हैं और वार्ड नंबर 9, 16 व 18 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। शेष वार्डों में से बीसी-ए की अधिकतम जनसंख्या के आधार पर वार्ड नंबर 2, 4 व 7 को चुना गया, इन्हीं वार्डों में से ही ड्रा निकाला गया। वार्ड नंबर 4 महिला के लिए आरक्षित है, जहां से अब बीसी-ए की महिला जिला परिषद के लिए प्रत्याशी होंगी। जिला परिषद के वार्ड नंबर 1, 3, 5, 7, 12 व 14 सामान्य वर्ग के लिए हैं जबकि वार्ड नंबर 2, 6, 11, 13 व 15 सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन

इस दौरान नगराधीश सुरेश कुमार, डीडीपीओ बलजीत सिंह चहल, अधीक्षक भूप सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें