फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भ्रष्टाचार के मामले में वार्ड 11 के पार्षद निलंबित

Fri, 20 Mar 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
वार्ड नंबर 11 के पार्षद विजय कुमार,स्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
रतिया। नगर निकाय विभाग के महानिदेशक अशोक कुमार मीणा ने वार्ड 11 के पार्षद विजय कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया। ये कार्रवाई पार्षद के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने के बाद की गई है।
विज्ञापन


नगर पालिका रतिया के सचिव शुभम कुमार ने निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि पार्षद विजय कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार का यह मामला दिसंबर 2025 में हिसार एसीबी थाने में दर्ज हुआ था। आरोप है कि पार्षद ने वर्ष 2023 में एक प्रॉपर्टी आईडी की एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) निकलवाने के नाम पर रिश्वत ली थी।

वार्ड 15 निवासी हरप्रीत सिंह ने शिकायत में बताया था कि एम्पलाई कॉलोनी में स्थित 193.550 वर्ग गज के प्लॉट की एनडीसी के लिए पार्षद ने 28 हजार रुपये की मांगे थे। जांच में सामने आया कि 26 जुलाई 2023 को हरप्रीत सिंह ने 20 हजार रुपये गूगल-पे के माध्यम से पार्षद को भेजे थे। निलंबन के बाद विजय कुमार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा, यह पूरी कार्रवाई राजनीतिक दबाव और द्वेष के कारण की गई है। मेरे खिलाफ दर्ज मुकदमा झूठा है। इस निलंबन और मुकदमे के खिलाफ जल्द ही हाईकोर्ट में याचिका दायर करूंगा न्याय की गुहार लगाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें