फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रधान खिंची के पत्र के बाद कुर्सी की जंग तेज, दो धड़ों में बंटे पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। एक बार फिर नगर परिषद कार्यालय मंे कुर्सी की जंग तेज हो गई है। नगर परिषद के प्रधान राजेंद्र खिंची द्वारा अनुसूचित जाति आयोग को पत्र भेजने के बाद पार्षद भी दो धड़ों में बंट गए हैं। फतेहाबाद से एससी कैटेगरी से चुने गए पार्षदों ने प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और शुक्रवार को नगर परिषद में बैठक करके प्रधान का विरोध जताया। उनका कहना था कि प्रधान वर्गभेद करने में जुट गए हैं, जिससे हम आहत हैं। वहीं, प्रधान के पक्ष में भी कई पार्षदों ने आकर उनकी बात को सही ठहराया है। इस बीच नगर परिषद की उपप्रधान सविता टुटेजा ने कहा कि वह समाजसेवा के लिए बैठी हैं, अगर कुर्सी और मेज बाहर भी दे दी जाएगी तो वह वहां भी बैठने को तैयार हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद की नगर परिषद में इन दिनों सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। नगर परिषद के प्रधान कार्यालय में प्रधान राजेंद्र खिंची की कुर्सी के साथ ही उपप्रधान सविता टुटेजा की कुर्सी लगने से प्रधान खफा दिखाई दे रहे हैं। उपप्रधान ने पूरी नगर परिषद का काम देखना आरंभ कर दिया तो अब प्रधान के गुस्से का गुबार उठ पड़ा। उन्होंने अनुसूचित जाति आयोग को पत्र लिखकर कह दिया कि वह अनुसूचित जाति से हैं और उनके साथ ही उपप्रधान की कुर्सी लगाकर उनका अपमान किया गया है। प्रधान के पत्र भेजने के दूसरे ही दिन फतेहाबाद नगर परिषद से चुने गए अनुसूचित जाति के पार्षदों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वहीं, प्रधान के पक्ष में भी कई पार्षद आ गए हैं।

ये बोले प्रधान विरोधी पार्षद

नगर परिषद में शुक्रवार को बैठक करके अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले वार्ड नंबर-पांच से पार्षद प्रतिनिधि पंछीराम ठेकेदार, वार्ड नंबर 9 के मास्टर सुभाष नायक, वार्ड नंबर 27 के गुरप्रीत सिंह, वार्ड नंबर 25 के बेअंत सिंह, वार्ड नंबर 16 के ज्ञानचंद के अलावा वार्ड नंबर 20 से रवि मेहता, वार्ड नंबर 14 के सुखदेव सिंह ने प्रधान के इस फैसले को गलत ठहराया। पंछी ठेकेदार ने आरोप लगाया कि प्रधान राजेंद्र खिंची ने विशेष वर्ग का नाम लेकर समाज को भटकाने का काम किया है। यह सरासर गलत है। प्रधान अगर अनुसूचित जाति से हैं तो उन्होंने कभी भी अपने समाज के लोगों के किसी भी कार्यक्रम में भागीदारी नहीं की। यहां तक कि उन्होंने एससी वर्ग से जुड़े पार्षदाें के वार्ड में काम नहीं होने दिए। वार्डों के काम भी रोक दिए थे। प्रधान नगर परिषद कार्यालय में भी एक महीने बाद दिखाई देते हैं। अगर सविता टुटेजा शहर की सेवा करना चाहती है तो उनको क्या परेशानी है।
विज्ञापन




प्रधान के पक्ष में जुटे ये पार्षद



दूसरी ओर, नगर परिषद के प्रधान राजेंद्र खिंची के पक्ष में भी पार्षद चंद्रभान वधवा, सुरेंद्र डिगवाल, रमेश गिल्होत्रा, मोहन लाल नारंग, हंसराज योगी, पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र आहूजा ने कहा कि प्रधान राजेंद्र खिंची ने जो बात कही है वह बिल्कुल सही है। वह जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि हैं और पूरे हरियाणा में कहीं पर भी प्रधान के साथ उपप्रधान की कुर्सी नहीं लगी है। प्रधान की अपनी एक छवि है, जिसे गिराने का काम किया जा रहा है।

कोट

मैं तो नगर परिषद के बाहर मेज कुर्सी लेकर बैठ सकती हूं



मैंने पहले ही कहा था कि मुझे अलग से कमरा दे दिया जाए। अगर प्रधान राजेंद्र खिंची को उनके साथ लगी मेरी कुर्सी से दिक्कत है तो मैं तो शहर के लोगों की सेवा के लिए बाहर एक मेज व कुर्सी पर बैठकर भी लोगों की सेवा कर सकती हूं।

-सविता टुटेजा, उपप्रधान नगर परिषद फतेहाबाद।

कोट

उपप्रधान ने कर लिया है नगर परिषद को हाईजैक


उपप्रधान सविता टुटेजा ने पूरे नगर परिषद को हाईजैक कर लिया है। मेरी सुनवाई अधिकारी भी नहीं कर रहे हैं। मैं जब भी अपनी कुर्सी पर बैठता हूं तो उपप्रधान टोका टिप्पणी करने लगती हैं। मुझे विकास के वादे पर लोगों ने वोट दिया था, लेकिन मेरे काम में बाधा पहुंचाई जा रही है। आहत होकर और मनमानी के चलते मुझे यह पत्र लिखना पड़ा। मैं निस्वार्थ भाव से काम करना चाहता हूं और किसी के दबाव में भी काम नहीं करूंगा।
विज्ञापन


-राजेंद्र खिंची, प्रधान, नगर परिषद फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें