फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार के विवाद युवक ने वृद्धा को दिया धक्का, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के प्रेमनगर में दीवार के विवाद के दौरान एक बुजुर्ग महिला को एक युवक ने धक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पोते के बयान पर आरोपी के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में प्रेमनगर निवासी मनदीप ने बताया कि वह मजदूरी करता है। वर्ष 2005 में उसके पिता सुरेश कुमार की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसकी दादी विधवा धनपति देवी ने उसका पालन-पोषण किया था। उसकी विधवा बुआ राजबाला भी उसके साथ इसी मकान में रहती है। उसने बताया कि उसकी दादी ने लगभग 30 वर्ष पूर्व यह मकान बनाया था। उसके मकान के साथ लगते मकान को अशोक सिंगला ने खरीद लिया था। उसने बताया कि अशोक सिंगला ने भाईचारे में उनकी दीवार पर ईंटें लगाकर मकान को ऊंचा बना लिया था, जिसका उसने कोई हिस्सा भी उन्हें नहीं दिया गया। उसने बताया कि बरसात के चलते उनका मकान गिर गया था। जिसके बाद उन्होंने दीवार को बनाया था। उसने बताया कि शाम के समय करीब 7 बजे अशोक के पुत्र सन्नी ने कहा कि उन्हें मकान बनाना है, उसके अनुसार अशोक ने उनकी दीवार पर दीवार बनाकर मकान बनाया, लेकिन कोई हिस्सा भी नहीं दिया। जब उसकी दादी ने सन्नी को कहा कि वह 9 इंची दीवार में से 4 इंची दीवार को बनाकर ठीक करेंगे। इस पर सन्नी तैश में आ गया और उसकी दादी को धक्का दे दिया। जिससे उसकी दादी की हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सन्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें