फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भट्टूकलां चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 22 को होगी वोटिंग

Thu, 15 Jan 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। भट्टू पंचायत समिति की चेयरपर्सन ज्योति लूणा की कुर्सी खतरे में है। उनके खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। एडीसी अनुराग ढालिया ने मामले में 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे मीटिंग बुला ली है। ये बैठक लघु सचिवालय में होगी। इस संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय की तरफ से पंचायत समिति चेयरपर्सन ज्योति लूणा, उपाध्यक्ष बंसीलाल समेत 21 सदस्यों को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान ज्योति लूणा को अपना बहुमत साबित करना होगा। यदि वे बहुमत जुटाने में असफल रहती हैं, तो उनकी चेयरपर्सन की कुर्सी चली जाएगी।
कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करना पड़ा महंगा : विधानसभा चुनाव में चेयरपर्सन ज्योति लूणा ने कांग्रेस उम्मीदवार बलवान सिंह का समर्थन किया था। बनवान सिंह के विधायक बनने के बाद खींचतान बढ़ गई और पूर्व विधायक खेमा ने विरोध शुरू कर दिया। चेयरपर्सन ज्योति लूणा की कुर्सी गिराने के लिए पूर्व विधायक दुड़ाराम का खेमा पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। पंचायत समिति के उपाध्यक्ष बंसीलाल पूर्व विधायक दुड़ाराम के करीबी हैं। मंगलवार को उन्हीें नेतृत्व में सदस्य पहुंचे थे। वहीं सदस्य अनु सरबटा ने ये तक कहा था कि चेयरपर्सन बनाए जाने दौरान ढाई-ढाई साल पर सहमति बनी थी लेकिन अब मुकरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें