फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ग्रामीणों ने विद्यालय के गेट पर दिया धरना

Wed, 18 Feb 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
अध्यापकों के तबादले से भड़के ग्रामीण अलीका स्कूल गेट पर विरोध जताते हुए । संवाद
विज्ञापन
रतिया। गांव अलीकां स्थित राजकीय विद्यालय के पांच अध्यापकों के तबादले के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर धरना देकर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उक्त अध्यापकों के तबादले रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व प्रशासन ने नियमों के विरुद्ध तरीके से विद्यालय के पांच शिक्षकों का तबादला कर दिया। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन समिति ने अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन भी सौंपा, लेकिन कई दिन बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन का रास्ता अपनाया।

स्कूल प्रबंधन समिति के उपप्रधान बिट्टू विंजा ने कहा कि प्रशासन को सोमवार तक का समय दिया गया है, यदि तब तक तबादले रद्द कर शिक्षकों को वापस नहीं भेजा गया तो सोमवार को स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया जाएगा। धरने के दौरान रवि अलीकां, हरप्रीत, अशोक, राहुल, अनमोल, कृष्ण, दर्शन लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें