फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दहमान की गली में महीनों से कीचड़ जलभराव से ग्रामीण हो रहे परेशान

Thu, 20 Aug 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना के दहमान गांव की डॉक्टर दलबीर दहिया वाली गली में जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान।
विज्ञापन
भूना। दहमान गांव की डॉक्टर दलबीर दहिया वाली गली में पिछले कई महीनों से कीचड़ और जलभराव की समस्या ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है।
विज्ञापन

गली में जगह-जगह कीचड़ जमा होने से बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया।
गांव निवासी कस्तुरी देवी, दलबीर सिंह दहिया, शमशेर सिंह, सुमनदीप दहिया, निर्मल, पंकज रानी, मोहित, अजय, दलीप दहिया, काला दहिया और केलो देवी ने बताया कि गली की हालत लंबे समय से खराब है। पंचायत और संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार समस्या के समाधान की मांग की गई लेकिन अब तक ग्रामीणों को केवल आश्वासन ही मिला है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कीचड़ के कारण रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो रही है। जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी सुमनदीप दहिया ने बताया कि उन्हें रोज ड्यूटी पर जाने के लिए इसी गली से होकर गुजरना पड़ता है। कीचड़ के कारण कई बार कपड़े खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब गांव में विकास कार्य करवाने की जिम्मेदारी पंचायत की है तो इस गली की समस्या का समाधान कब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें