फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्वच्छता का पाठ पढ़ाया, फाॅगिंग के निर्देश

Wed, 03 Sep 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
चिम्मो साइफन का निरीक्षण करते एसडीएम सुरेंद्र सिंह। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रतिया। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को नगर पालिका, ई-दिशा केंद्र, बीडीपीओ कार्यालय आदि का निरीक्षण किया तथा दैनिक कार्यों की जानकारी ली तथा समीक्षा की।
विज्ञापन

हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत एसडीएम ने नगरपालिका में निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे रतिया में स्वच्छता के साथ-साथ मच्छरों से बचाव के लिए विभिन्न स्थानों पर फाॅगिंग करवाई जाए, ताकि मच्छरों के प्रकोप न हो। शहर में अवैध अतिक्रमण हटाने, शहर व पार्कों में पौधारोपण करने व सफाई व्यवस्था से जुड़े काम समय पर करने और बरसाती पानी निकासी को लेकर समुचित व्यवस्था करने व पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। गाड़ी के माध्यम से डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित कर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करें।
चिम्मो साइफन का निरीक्षण किया
एसडीएम ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतानुसार आमजन के कार्य तत्परता से करें तथा कार्यालयों में साफ-सफाई की ओर विशेष ध्यान रखें। एसडीएम ने गांव चिम्मो में चिम्मो साइफन, घासवा में घासवा हेड आदि का निरीक्षण किया व नालों के जलस्तर का जायजा लिया और ग्रामीण व सरपंचों से बातचीत की। उन्होंने रिंग बांधों की मजबूती, नालों की साफ-सफाई और जलभराव से निपटने के प्रबंधों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घग्गर नदी के तटबंधों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। प्रशासनिक टीमें भी घग्गर नदी पर तैनात है। जलभराव की स्थिति या अन्य जानकारी के लिए रतिया में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए नागरिक कंट्रोल रूम नंबर 01697-250048 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें