फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ढाणी शेरगढ़ में अवैध कब्जे हटाने के विरोध में ग्रामीणों ने किया रतिया-टोहाना मार्ग जाम

विज्ञापन
रतिया शहर के टोहाना रोड पर गांव ढाणी शेरगढ़ में रोड जाम करते हुए ग्रामीण।
विज्ञापन
रतिया। गांव ढाणी शेरगढ़ में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने टोहाना रोड पर अवैध कब्जे की कार्रवाई की। इसके विरोध में सोमवार दोपहर को रतिया टोहाना मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया और रोड जाम करने को गैरकानूनी बताया।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने करीब आधे घंटे से लगाए गए जाम को हटा लिया। वहीं रोड पर अवैध रूप से बनाए गए शौचालय व उपलों के ढेर को हटाना शुरू कर दिया। गौरतलब है कि सेवानिवृत्त असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस रहीश सिंह चहल की टोहाना रोड पर शेरगढ़ ढाणी के पास जमीन है। इस जमीन के आगे लोक निर्माण विभाग की जगह पर शेरगढ़ ढाणी के कुछ लोगों ने अवैध रूप से शौचालय बना लिए थे और वहां पर उपलों आदि के ढेर भी लगा दिए थे।

इसको लेकर सेवानिवृत पुलिस अधिकारी ने सीएम विंडो में एक शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की ओर से अवैध रूप से शौचालय बनाने वाले लोगों को दो दिन पहले कब्जा हटाने के नोटिस दिए गए थे। नोटिस देने के बाद भी जब उक्त लोगों ने कब्जे नहीं हटाए तो सोमवार दोपहर को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने दोपहर दो बजे जेसीबी की मदद से कब्जा हटाने का निर्णय लिया। इसको देखते हुए शेरगढ़ ढाणी के लोगों ने कब्जा हटाने के विरोध में लोग रतिया टोहाना रोड पर कुछ समय के लिए जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। जाम की सूचना मिलते ही शहर थाना अध्यक्ष रणजीत सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने जाम लगा रहे लोगों को कहा कि जाम लगाना कोर्ट के आदेशों के खिलाफ है। अगर सड़क से नहीं हटे तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की चेतावनी के बाद लोगों ने जाम भी खोल दिया। इसके बाद लोगों ने अवैध निर्माण हटाने के लिए कुछ घंटे का समय मांगा। वहीं दोपहर दो बजे के बाद रोड के ऊपर बनाए गए शौचालय व उपलों के ढेर को हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें