फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: समैन में सड़क किनारे जलभराव से ग्रामीण परेशान

Sun, 17 Aug 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव समैन में हाइवे की सड़क के किनारे एकत्रित हुआ गंदा पानीसंवाद
विज्ञापन
समैन। गांव समैन में श्मशान घाट के पास दूषित पानी एकत्रित होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है हाईवे की सड़क ऊंची होना इसकी वजह है।
विज्ञापन

ग्रामीण सतविंदर गिल, राजबीर, मंजीत, राजेश, पप्पू, संदीप, बलवंत, वकील, वीरेंद्र, पवन ने बताया कि सड़क किनारे बनीं दुकानों के सामने भरे गंदे पानी में बदबू फैल जाती है। इससे उनके ग्राहक कम होने लगे है। इसके अलावा इस पानी से बीमारियां फैलने का भय रहने लगा है। गंदे पानी में मच्छर भी पनपने लगे है। इससे मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों फैलने का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने टोहाना के प्रशासनिक अधिकारियों व लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को इस समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाया है लेकिन समाधान नहीं हुआ। समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव समैन में हाईवे की सड़क के किनारे जमा गंदे पानी की शिकायत उन्हें नहीं मिली है, लेकिन फिर भी पानी की निकासी का स्थायी हल किया जाएगा।
-अंकुश, जेई (कनिष्ठ अभियंता), लोक निर्माण विभाग, टोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें