फतेहाबाद। पराली प्रबंधन में लोगों को जागरूक न कर पाने और फसली अवशेषों में आगजनी की घटनाओं को रोकने में असफल होने पर सोमवार को भूना गांव के एक ग्राम सचिव व एक पटवारी को चार्जशीट तथा चार नंबरदारों को सस्पेंड किया है। एक कृषि सुपरवाइजर को बर्खास्त करने बारे नोटिस जारी किया है।
जिला प्रशासन आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रहा है। किसानों को पराली प्रबंधन के लिए जागरूक किया जा रहा है, वहीं अवशेष जलाने वाले किसानों के चालान भी किए जा रहे हैं। फतेहाबाद, कुलां, हिजरावां खुर्द, सरदारेवाला में पांच से ज्यादा एक्टिव फायर लोकेशन मिलने पर 20 लोगों को नोटिस जारी किए हैं, जिनमें पांच पटवारी, चार ग्राम सचिव, सात नंबरदार व चार कृषि विभाग के सुपरवाइजर शामिल हैं।
वहीं दूसरी ओर पंजाब केे किसानों द्वारा लगातार पराली जलाने के कारण फतेहाबाद की हवा खतरनाक होती जा रही है। रात को तो एक्यूआई का स्तर 375 तक पहुंच गया।