फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आईटीआई में आज से ऑन द स्पॉट दाखिले शुरू, भरी जाएंगी खाली सीटें

Sun, 10 Aug 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
आईटीआई ​​​​भिरड़ाना में दा​खिले के लिए दस्तावेज जांच करवाते हुए विद्यार्थीस्त्रोत : संस्थान
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में खाली सीटों पर सोमवार से पांचवां राउंड शुरू होने जा रहा है। विद्यार्थी पोर्टल पर आवेदन करके आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिला ले पाएंगे। जिले के पांच सरकारी आईटीआई में सोमवार से ये प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


आईटीआई में महिला संबंधित ट्रेड में सबसे ज्यादा सीटें खाली हैं। ये प्रक्रिया 11 अगस्त से 22 तक चलेगी। आवेदन करने के बाद विद्यार्थी को आईटीआई में मेरिट कार्ड जमा करवाना होगा। आईटीआई प्रबंधन मेरिट के आधार पर विद्यार्थी को ऑन द स्पॉट दाखिला करेगा।

-

आईटीआई भिरड़ाना में खाली सीटों की स्थिति

ट्रेड कुल सीट दाखिले खाली

कोपा 48 32 16

ड्रेस मेकिंग 20 0 20

इलेक्ट्रिशियन 20 18 2

फीटर 20 11 9

मैकेनिक डीजल 48 38 10

सिविंग टेक्नोलोजी 20 3 17

वेल्डर 20 2 18

सिविल टेक्नोलोजी ड्यूल 40 19 21

ड्रोन पायलट 24 10 14

-



जिले में सरकारी आईटीआई

आईटीआई भिरड़ाना

आईटीआई भोडिया खेड़ा

आईटीआई तलवाड़ा

आईटीआई महिला टोहाना

आईटीआई टोहाना

-

एमए प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए फिजिकल काउंसिलिंग शुरू

चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा के दाखिला प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में एमए प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए फिजिकल काउंसिलिंग चल रही है। जिस भी छात्रा ने दाखिला लेना है वह ऑनलाइन फॉर्म भरकर सभी दस्तावेजों के साथ कॉलेज पहुंच कर दाखिला ले सकते हैं। प्राचार्या डॉ. लखबीर कौर ने बताया कि महाविद्यालय में इकोनॉमिक्स, हिंदी, इंग्लिश, राजनीतिक विज्ञान, संस्कृत, मनोविज्ञान, एमकॉम विषय उपलब्ध है। स्नातक प्रथम वर्ष में भी दाखिला लेने के लिए फिजिकल काउंसिलिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

आईटीआई में दाखिले के लिए पांचवां राउंड शुरू हो रहा है। विद्यार्थी खाली सीटों पर आवेदन करके ऑन द स्पॉट दाखिला ले सकते हैं।

- रमेश कुमार, प्राचार्य, आईटीआई भोड़िया खेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें